{"_id":"6b072f3b3d229c3eaf02e0d4","slug":"applications-open-for-madrassa-board-examinations-2027-orai-news-c-224-1-ori1005-153025-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मदरसा बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मदरसा बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन शुरू
Thu, 26 Nov 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
उरई। मदरसा बोर्ड से मुंशी-मौलवी और आलिम की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने परीक्षा वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी मदरसा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि मुंशी-मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तय की गई है।
वहीं, ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। इसके बाद संबंधित मदरसों को छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र नियमानुसार पोर्टल पर लॉक करने के लिए 17 दिसंबर तक का समय दिया गया है। (संवाद)