Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi-Orai Link Expressway gains momentum

Jalaun News: झांसी-उरई लिंक एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार

Sat, 28 Nov 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Orai Link Expressway gains momentum
फोटो - 22 इसी जगह से होकर गुजरेगा लिंक एक्सप्रेस वे
उरई। बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को गति देने वाली झांसी-उरई लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना ने एक और कदम आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से परियोजना के लिए चयनित फर्म को लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्माण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
106.30 किलोमीटर लंबे इस सिक्सलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए अब तक 86.04 प्रतिशत भूमि उपलब्ध हो चुकी है। करीब 7968.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग जालौन के फूलपुरा के पास से शुरू होकर झांसी के अंबाबाय तक जाएगा।
विज्ञापन

इससे उरई और झांसी के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ने के कारण क्षेत्र के लोगों को दूसरे शहरों तक पहुंचने में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह लेन एक्सप्रेसवे को भविष्य में यातायात का दबाव बढ़ने पर आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 7968.30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यूपीडा ने परियोजना को दो निर्माण पैकेज में बांटा है। पहले पैकेज में करीब 50 किलोमीटर और दूसरे पैकेज में लगभग 56.30 किलोमीटर लंबा मार्ग बनाया जाएगा।
परियोजना के लिए चयनित फर्म को अवार्ड लेटर जारी होने के बाद अब निर्माण कार्य की दिशा में आगे की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है। परियोजना को तीन साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
---
63 गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
ड्रोन सर्वे के बाद चिह्नित किए गए मार्ग के अनुसार यह जालौन जिले के उरई क्षेत्र के साथ झांसी की गरौठा, टहरौली और मोंठ तहसीलों के करीब 63 गांवों से होकर गुजरेगा।
परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक 86.04 प्रतिशत भूमि उपलब्ध हो चुकी है। शेष भूमि की उपलब्धता के साथ निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का रास्ता और साफ हो जाएगा।
---
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे सात जिले
झांसी-जालौन लिंक एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा लाभ बुंदेलखंड के जिलों को मिलेगा। यह मार्ग झांसी और जालौन के साथ चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, आगरा और लखनऊ की ओर जाने के लिए भी बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा। इसके अलावा एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) और डिफेंस कॉरिडोर को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
बेहतर सड़क संपर्क से उद्योगों की स्थापना, माल परिवहन और वेयर हाउसिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।
----------------
औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा
झांसी-जालौन लिंक एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को मजबूत करेगा। बेहतर सड़क संपर्क से उद्योगों तक कच्चे माल और तैयार उत्पादों की आवाजाही आसान होगी। बीडा और डिफेंस कॉरिडोर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

-------------
वर्जन
सिक्सलेन परियोजना के लिए जिले से जमीन का अधिग्रहण लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। कार्य शुरू कराने के लिए यह पर्याप्त है। शेष अधिग्रहण भी शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। इस परियोजना से जिले के औद्योगिक विकास में मदद मिलेगी।
- राजीव राज, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed