फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Annapurna Bhawan's money was swallowed without even being built.

Jalaun News: बिना बनाए ही डकार गए अन्नपूर्णा भवन की रकम

Mon, 29 Sep 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Annapurna Bhawan's money was swallowed without even being built.
फोटो - 16 हरिपुरा सारंगपुर में दो दिन पहले शुरू कराया गया काम। संवाद
जालौन। ब्लॉक के सारंगपुर हरिपुरा गांव में अन्नपूर्णा भवन के लिए आए बजट को जिम्मेदारों ने हजम कर लिया। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। उनका कहना है कि भवन की नींव भी नहीं डल पाई और जिम्मेदारों से बजट को खाते में डालकर निर्माण कार्य को पूरा दिखा दिया। हालत यह है कि वहां दो फीट की दीवार बनी है।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और दुरुस्त बनाने व राशन कार्डधारकों को सुचारू रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने अन्नपूर्णा भवन योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में 484 वर्गफीट क्षेत्रफल में भवन बनना था। इन भवनों को ग्राम पंचायत की आय का साधन भी बनना था। जालौन ब्लॉक के हरिपुरा सारंगपुर में बिना अन्नपूर्णा भवन बनाए ही लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। इससे योजना का उद्देश्य पूरा होने से पहले ही भ्रष्टाचार उजागर हो गया है।
विज्ञापन

हीरापुर गांव में अन्नपूर्णा भवन बनाने के नाम पर करीब छह लाख का भुगतान कर लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से यह रकम जारी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सांठगांठ करके फर्जी तरीके से लाखों रुपये निकाल लिए। ग्रामीणों का कहना है कि अन्नपूर्णा भवन बनने से उन्हें राशन वितरण में सुविधा मिलती और ग्राम पंचायत को आय का स्रोत भी मिलता। जिम्मेदारों की लापरवाही और भ्रष्टाचार से उनका हक छीन लिया गया। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो दो दिन पहले ही तीन मिस्त्री लगाकर काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मौका मुआयना के हो गया भुगतान ब्लॉक क्षेत्र में किस तरीके से घोटाले किए जा रहे हैं, अन्नपूर्णा भवन निर्माण के दौरान यह देखने को मिल गया। अधिकारियों की माने तो भुगतान के पहले तकनीकि सहायक व अन्य अधिकारी मौके का मुआयना करते हैं। इसके बाद अपनी रिपोर्ट देते हैं कि निर्माण कितना हुआ है, इसके बाद भुगतान किया जाता है। लेकिन इसमें बिना जांच के ही भुगतान कर दिया गया। इसमें कई अधिकारियों की भी सांठगांठ है जो बिना मौके पर जाए ही अपनी रिपोर्ट लगा देते हैं और मनमानी तरीके से भुगतान भी करवा लेते हैं। शासन ने हाल ही में जालौन ब्लॉक को वर्ष 2024-25 के कार्यों के भुगतान के लिए करीब 10 करोड़ रुपये भेजे थे। लेकिन अधिकारियों ने इस धनराशि का उपयोग पुराने लंबित कार्यों के बजाय 2025-26 के अन्नपूर्णा भवनों के नाम पर कर दिया। नए वित्तीय वर्ष के बजट से ही बिना बने भवनों का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed