फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna cattle thrashed the farmer returning from the farm

खेत की रखवाली कर लौट रहे किसान को अन्ना मवेशियों ने रौंदा मौत

Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Anna cattle thrashed the farmer returning from the farm
रामपुरा (जालौन)। खेत की रखवाली कर घर लौट रहे किसान को अन्ना मवेशियों के झुंड ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने किसान का शव पड़ा देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के धरमपुरा जागीर निवासी गंदन पाल राठौर (70) पुत्र छोटेलाल रविवार की देर शाम लगभग 8 बजे अपने खेत की रखवाली कर घर आ रहे थे। गांव के बाहर अंधेरा होने के कारण वह अन्ना मवेशियों का झुंड नहीं देख पाए और उनकी साइकिल टकरा गई। जिससे वह जमीन पर जा गिरा और तभी मवेशी उसे रौंदते हुए निकल गए। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना जब परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी आरके सिंह ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ माधौगढ़ राहुल पांडेय भी मौके पहुंचे और परिजनों ने बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed