फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Akhilesh Yadav to Rahul foot

मुलायम ने अखिलेश को किया पैदल-राहुल

Sun, 18 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 18 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav to Rahul foot
राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को यहां खाट सभा की। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार में चल रही उठापटक पर खूब तंज कसे। मुख्य निशाने पर मुलायम सिंह रहे, अखिलेश के प्रति नरमी बरती। कहा कि उत्तर प्रदेश में लूट का दौर जारी है। पहले हाथी ने प्रदेश को चर डाला। जब जनता ने उसे खदेड़ा तो साइकिल पर बैठे अखिलेश यादव की आंखों के सामने उत्तर
विज्ञापन


प्रदेश को बदहाल कर दिया गया। शुरू से ही अखिलेश की साइकिल के पहिए और ब्रेक को थामे रखा गया। पहिया पंचर कर दिया गया। आखिर में अखिलेश ने एक पहिए को निकालकर बाहर फेंक दिया तो मुलायम ने इसे दोबारा जोड़कर अखिलेश को पैदल कर दिया।  झांसी से पिरौना के रास्ते रविवार को काेंच पहुंचे राहुल गांधी ने यहां खाट सभा में भाजपा-बसपा पर
विज्ञापन


भी हमले किए। कहा कि पिछले 27 साल में उत्तर प्रदेश के किसान को क्या मिला, यह कोई भी सरकार नहीं बता सकती। उनकी जमीनों को हड़प लिया गया। कोई सुनवाई नहीं हुई। भट्ठा परसोल में किसानों के साथ क्या हुआ, यह सब जानते हैं। वहां मोदी नहीं केवल राहुल गांधी ही गए। किसानों की भूमि अधिग्रहण को लेकर कांग्रेस द्वारा बनाए गए कानून में नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने तीन बार संशोधन किया। मोदी की सरकार केवल 15 लोगों के लिए चल रही है। ढाई साल में इस सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेेस ने दो हजार आठ में किसानोें के सत्तर हजार करोड़ रुपये माफ किया कर दिए। वहीं, मोदी ने ग्यारह हजार करोड़ माफ किया लेकिन किसानों का नहीं उद्योगपतियों का। आखिर नरेंद्र मोदी किसानों का कर्ज

माफ कब करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनाते वक्त मोदी सरकार ने किसानों के खातों में 15 लाख रुपये डलवाने और काला धन देश में लाने की बात कही, पर यह पैसा आज तक किसानोें के खातों मेें नहीं पहुंच सका। उन्होंने कहा कि मोदी के दोस्तों ललित मोदी और विजय माल्या आदि ने देश का करोड़ों रुपया डकार लिया और देश से बाहर भाग गए। अब मोदी


की पार्टी हमारी किसान सभा से खाट उठाने वालों को चोर बता रही है। यह कहां का न्याय है। राहुल की खाट सभा के दौरान अव्यवस्था भी दिखी। इस दौरान एसपीजी से कई लोगों की झड़प भी हुई। सभा के अंत में कुछ लोग खाट लेकर जाने लगे तो एसपीजी और पुलिसवालों से उनका टकराव होते बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed