फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After an argument with his wife, the young man committed suicide by hanging himself.

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 24 Jan 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
After an argument with his wife, the young man committed suicide by hanging himself.
आटा। युवक ने घर के कमरे में लगी बल्ली से रस्सी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी विकास कुमार (25) ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह कुछ दिन से शराब पीने का आदी हो गया था। इससे घर में कुछ दिन से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद उसने कमरे में बंद होकर आत्महत्या कर ली। बताया कि उसके पिता प्रेम चंद्र ने भी कुछ साल पहले फंदा लगाकर जान दे दी थी। युवक की मौत से पत्नी गुड़िया सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed