{"_id":"6740db134e532afb5b0502fe","slug":"after-a-dispute-with-his-father-the-son-set-himself-on-fire-and-committed-suicide-orai-news-c-224-1-ori1005-122454-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पिता से विवाद के बाद पुत्र ने आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पिता से विवाद के बाद पुत्र ने आग लगाकर जान दी
Sat, 23 Nov 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
उरई। पिता से जमीन के बंटवारे की मांग पर हुए विवाद के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगी ली, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से जमीन के बंटवारे के लिए झगड़ रहा था, तीन दिन पहले भी उसने कीटनाशक दवा पी ली थी।
एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ छोटे सिंह (38) का पिता वृंदावन कुशवाहा से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी उसका पिता से इसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में पुष्पेंद्र ने घर के पास सीसी सड़क पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे जलकर उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। वह खेती किसानी करता था। लेकिन वह पिछले कई दिनों से जमीन में पिता से अपना हिस्सा मांग रहा था। इससे पिता-पुत्र में कहासुनी हो जाती थी। तीन दिन पहले भी उसने कीटनाशक पी ली थी। इससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में दिखवाया था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसकी पत्नी सुशीला का आरोप है कि ससुर व जेठ हरगोविंद की वजह से उसके पति की जान चली गई है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।