फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After a dispute, the woman hanged herself and committed suicide

Jalaun News: विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 13 Nov 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
After a dispute, the woman hanged herself and committed suicide
फोटो - 02 मृतका मोहिनी की फाइल फोटो।
उरई। इंदिरा नगर में बुधवार को महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। ससुरालियों का कहना है कि महिला ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी सोनू वर्मा की पत्नी मोहिनी (22) का शव कमरे में फंदे पर बुधवार की सुबह लटका मिला। पति सोनू ने फंदे पर शव लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिजनों ने बताया कि सोनू की शादी 4 मई 2023 को जालौन कोतवाली क्षेत्र के सिहारी दाऊदपुर गांव निवासी मोहिनी से हुई थी। उनकी एक 10 माह की बच्ची भी है। दो दिन पहले मोहिनी के पिता शिवकुमार की तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

इस पर सोनू अकेला उन्हें देखने चला गया था। मोहिनी ने भी जाने की बात कही थी लेकिन वह उसे नहीं ले गया था। मंगलवार की रात को इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और इसके बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मोहिनी के पिता का कहना है कि उसकी बेटी की हत्या कर ससुरालियों ने शव को फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed