{"_id":"65a82ae64d0e387aba06a769","slug":"adm-inspected-the-area-around-the-industrial-corridor-orai-news-c-224-1-ori1004-9787-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एडीएम ने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के आसपास के इलाके का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एडीएम ने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के आसपास के इलाके का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कस्बा डकोर के आसपास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए किसानों की 678 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है।
योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने डकोर, कुसमिलिया एवं टिमरो गांव की खेतिहर भूमि का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कृषि भूमि के गाटा, संपर्क मार्ग, चकरोड एवं बिजली लाइन की दूरी आदि को देखकर रिपोर्ट तैयार की।
बुधवार को एडीएम उरई तहसील क्षेत्र के डकोर, कुसमिलिया व टिमरो गांव पहुंचे। खेतिहर इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर गलियारा के कई बिंदुओं पर निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बुंदेलखंड का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसकी स्थापना होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
साथ ही युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। शासन की मंशा पर उद्योग इकाइयां स्थापित करने के लिए 678 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई। इस दौरान एसडीएम सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार विजय कुमार, कानूनगो शंकर शरण शास्त्री, लेखपाल राजकुमार श्रीवास्तव व अश्विनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।