फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   actor,power corporation,film,tv actor,girls

बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में होती सहायक होती है सवाल पूछने की ललक

Fri, 15 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
actor,power corporation,film,tv actor,girls
कोंच। मिस बुंदेलखंड एवं टीवी व फिल्म अभिनेत्री सिमरन कौर ने कहा कि सवाल पूछने की ललक बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती है। आत जितने सवाल करेंगे उतनी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। यह बात उन्होंने तृतीय कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए गठित गर्ल्स पावर एवं महिला विंग फेस्टिवल सहेली के सदस्यों से वर्चुअल माध्यम से बतकाव कार्यक्रम के तहत कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान दोनों विंग की सदस्यों ने कई सवाल किए। जिनके जवाब सिमरन कौर ने दिए। सिमरन ने कहा कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती परंतु प्रदर्शन की पूरक होती है। इसलिए जहां भी अवसर मिले प्रतिभा को प्रदर्शित करने का प्रयास जरूर करें। उन्होंने कहा कि कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एक सुनहरा मौका है, सभी लोग इस मौके का अपनी प्रतिभा निखारने में उपयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति प्रतिभाशाली होता है और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में सफलता के मार्ग बनाते हैं। इस दौरान नैंसी पिपरैया, निधि सोनी, प्रीति, रिया श्रीवास, प्रिया, मधु, पूजा राजपूत, दीप्ति, प्रेरणा शाक्य, मुस्कान, सोनम, चाहत विश्वकर्मा आदि वर्चुअली जुड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed