फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action on eight shoppers encroaching on government land

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले आठ दुकानदारों पर कार्रवाई

Thu, 27 Jun 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action on eight shoppers encroaching on government land
माधौगढ़। नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम मनोज कुमार सागर, क्षेत्राधिकारी गिरीश कुमार सिंह व खनिज विभाग के सर्वेयर मनोज कुमार ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ दुकानदारों से डेढ़ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ कसबा में सरकारी जगहों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। कई जगह दुकानदारों ने बालू डंप कर ली थी। अधिकारियों ने सरकारी जगह पर मौरंग गिट्टी व ईंट के ढेर मिलने पर जुर्माना वसूला। सरकारी जगहों पर कब्जा करने वाले दुकानदार संजय कुमार गुप्ता से 25 हजार रुपये, महावीर प्रसाद से बीस हजार रुपये, देवेंद्र कुमार से बीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा मनोज चौधरी, शैलेंद्र सिंह से भी बीस हजार रुपये तथा अजय प्रताप सिंह, ब्रजेश कुमार से दस दस हजार रुपये तथा, ब्रजेश कुमार से बीस हजार रुपये, आशीष विश्नोई से बीस हजार रुपये समेत कुल एक लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों द्वारा की कई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed