{"_id":"6a739153fa9f3d834a04d92d","slug":"accused-of-collecting-rs-30000-in-the-name-of-tc-orai-news-c-224-1-ori1005-147818-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: टीसी के नाम पर 30 हजार वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: टीसी के नाम पर 30 हजार वसूलने का आरोप
विज्ञापन
माधौगढ़। कस्बे के एक स्कूल पर छात्रा की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) देने के नाम पर 30 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है। जवाहर नगर निवासी वर्षा सोनी ने थाना माधौगढ़ में स्कूल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
महिला ने आरोप लगाया कि पुत्री का दूसरे विद्यालय में प्रवेश कराने के बाद टीसी मांगी गई थी, जिस पर स्कूल संचालक ने 30 हजार रुपये जमा कराने की बात कही। रुपये देने के बाद भी टीसी नहीं दी गई। आरोप है कि 28 जुलाई को विद्यालय पहुंचने पर संचालक समेत तीन लोगों ने उनके साथ अभद्रता की।
पीड़िता ने रुपये के लेन-देन की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)