{"_id":"608c481f8ebc3e8d38236242","slug":"accident-injured-orai-news-knp6261531135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पलटी एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पलटी एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। त्रयोदशी भोज में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर कर पलट गई। जिससे कार सवार युवकों में चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को कानपुर रेफर कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला रामनगर निवासी कृष्ण गोपाल निरंजन का 18 वर्षीय पुत्र सोमेंद्र निरंजन अपने दोस्त शिवम सिंह (19) व आर्यन (20) निवासी रामनगर के साथ गुरुवार की शाम कार से डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में त्रयोदशी भोज में गए थे।
रात 10 बजे वह लौट रहे थे जब उनकी कार शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी बडेरा के पास पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्डे में गिरकर पलट गई। पुलिस ने कार में फंसें युवकों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सोमेंद्र निरंजन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम और आर्यन को कानपुर रेफर कर दिया।