फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man's body found in a field with his hands and head chopped off, murder suspected

Jalaun News: खेत में मिला युवक का हाथ और सिर कटा शव, हत्या की आशंका

Mon, 07 Oct 2024 02:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 07 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
A young man's body found in a field with his hands and head chopped off, murder suspected
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड किनारे खेत में युवक का सिर व हाथ कटा शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर एएसपी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और युवक की शिनाख्त कराई। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार शाम बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। पुलिस जहां हादसे में मौत की बात कह रही है। वहीं, परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के खंभा नंबर संख्या 207 के सर्विस रोड पर एक युवक का शव सड़क किनारे बाजरे के खेत में रविवार की सुबह पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। युवक का सिर धड़ से अलग था और एक हाथ भी कटा था। लोगों ने जब खेत में लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ शैलेंद्र बाजपेई कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी पर एएसपी प्रदीप कुमार भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान शेरपुरा निवासी निरभाल सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रविंद्र उर्फ कल्लू के रूप में हुई। पिता निरभाल सिंह ने बताया कि रविंद्र शनिवार शाम सहाव गांव में अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर शाम को बाइक से निकला था। लेकिन रात को जब वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसका फोन लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि तब उसका फोन बंद था। इस पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह उसका शव मिलने की जानकारी पुलिस ने दी। बताया कि वह घर में अकेला था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी भी शादी तय हो चुकी थी। वह घर पर ही रहकर पिता के कामों में हाथ बंटाता था। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उसकी मौत से मां मिथलेशी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मामला एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा है। पास में ही युवक की क्षतिग्रस्त बाइक और किसी अन्य वाहन के भी कुछ टूटे हुए पार्ट्स मिले हैं। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।


क्षतिग्रस्त बाइक व शव की दूरी करीब चालीस फीट
जालौन। युवक के शव से हाथ व सिर अलग अलग मिलने से परिजन हत्या की आशंका तो जता ही रहे हैं। लेकिन शव से करीब चालीस फीट दूरी पर उसकी बाइक मिलना भी हत्या की ओर इशारा कर रहा है। परिजनों का कहना है कि हादसा होने के बाद बाइक व युवक की दूरी दस फिट तो हो सकती है, लेकिन चालीस फीट दूर उसका शव मिलना व हाथ व सिर अलग अलग होना बता रहे हैं, कि उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई है। पिता ने बताया कि उसका गांव के कुछ लोगों से विवाद भी है। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)


रात में कार में बैठे थे कुछ युवक, कुछ थे खेत पर
जालौन। खेत में मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने बताया कि रविंद्र उर्फ कल्लू जब बहन के यहां सहाव नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद बताने लगा तो उसकी खोजबीन की गई। रात में एक कार में कुछ लोग घटना स्थल के पास खड़े थे, जबकि लग रहा था कि कुछ लोग खेत में खड़े हैं। लेकिन कोई शक वाली बात न होने पर उन्होंने उनसे पूछताछ भी नहीं की। लेकिन सुबह जब उसका शव खेत पर पड़ा मिला तो लगा कि उसके साथ में अनहोनी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed