{"_id":"69d6b1c76df4252ac40d3302","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-dumper-causing-mourning-in-the-village-orai-news-c-224-1-ori1005-142707-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अभेदेपुर गांव निवासी विपिन चौहान उर्फ मुलु (33) की ग्वालियर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पिछले दो वर्षों से ग्वालियर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था और वहीं रहकर काम करता था।
बताया गया है कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी से लौटने के बाद वह बाइक से अपने कमरे की ओर जा रहा था। ग्वालियर में कम्पू के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन गांव से ग्वालियर पहुंचे। बुधवार सुबह जब युवक का शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, विपिन के पास गांव में खेती भी थी, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से खेती में पर्याप्त लाभ न मिलने के कारण वह नौकरी करने ग्वालियर चला गया था। उसका बड़ा भाई रवि चौहान दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। बिपिन की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद पिता जितेंद्र और मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)