फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man committed suicide when his wife did not return from her parental home

Jalaun News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने दी जान

Mon, 16 Jun 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide when his wife did not return from her parental home
जालौन। शहजादपुरा गांव में रविवार की सुबह घर के आंगन में लगे हुक से प्रदीप (25) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि ढाई साल से उसकी पत्नी मायके में है। पत्नी के न आने पर प्रदीप ने यह कदम उठाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पिता काशीराम ने बताया कि बेटा प्रदीप गांव रहकर मजदूरी करता था। तीन वर्ष पहले उसकी शादी माधौगढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी खुशी से हुई थी। शादी के छह माह बाद ही दोनों में विवाद होने लगे। इस पर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। उसने कई बार उसे मायके से बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। इस पर प्रदीप मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह वह गांव में बने दूसरे मकान में चला गया। उन्होंने बताया कि जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की। जब वह दूसरे मकान में पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक चिल्लाने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने किसी तरह कुंडी तोड़ दी। दरवाजा खोला तो प्रदीप फंदे से लटक रहा था। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की परिजन वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed