फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A woman who left home saying she was going to the bank first reached her husband's village.

Jalaun News: बैंक जाने की कहकर निकली महिला पहले पति के गांव पहुंची

Mon, 27 Jul 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A woman who left home saying she was going to the bank first reached her husband's village.
कोंच। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो जानकारी मिली कि महिला अपने दिवंगत पहले पति के गांव पहुंच गई है। इसके बाद वर्तमान पति ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी को वापस बुलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2014 में उसकी दूसरी शादी झांसी निवासी महिला के साथ हुई थी। महिला के पहले पति की मृत्यु के बाद उसका विवाह उससे हुआ था।
विज्ञापन

युवक के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान मायके पक्ष से जानकारी मिली कि महिला अपने पहले पति के गांव पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह स्वयं वहां पहुंचा और पत्नी को समझाकर वापस चलने के लिए कहा। उसने कहा कि वह पत्नी और उसके पहले पति से जन्मी बेटी की बेहतर देखभाल करना चाहता है, लेकिन महिला ने वापस आने से इन्कार कर दिया।

भवानी शंकर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उसकी पत्नी को बहकाकर गुमराह किया है। उसने पुलिस से पत्नी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए आवश्यक कार्रवाई कर उसे वापस दिलाने की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed