{"_id":"6898f6433ea03d37c9002970","slug":"a-temporary-bridge-is-being-built-on-the-orai-chilli-road-orai-news-c-224-1-ori1001-133086-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बनाया जा रहा उरई-चिल्ली मार्ग पर अस्थायी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बनाया जा रहा उरई-चिल्ली मार्ग पर अस्थायी पुल
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उरई से चिल्ली मार्ग पर अस्थायी पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बनने से लोगों को 24 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पुलिया निर्माण के कारण यह अस्थायी पुल बनाया गया था जो बारिश में बह गया। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को देखते हुए खबर प्रकाशित की तब अधिकारी हरकत में आए।
उरई से चिल्ली मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोगों को सात किलोमीटर की जगह 24 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने आठ अगस्त को खबर को प्रमुखता से छापा था। इसके चलते विभाग ने शनिवार से अस्थायी रास्ता बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। शाम को अधिकारी जेसीबी व पोकलैंड लेकर पहुंचे और पानी निकालने के लिए सीमेंट के पाइप लगा दिए।
इससे पानी निकलता रहे उसके ऊपर और अगल-बगल बोरियों में मिट्टी और गिट्टी भरकर डाल दिया। गांव के पूर्व प्रधान उपेंद्र परिहार, राकेश कुशवाहा, शिवकुमार, मनीष आदि ने कहा है। खबर प्रकाशन के बाद अधिकारी हरकत में आए हैं, नहीं तो यहां समस्या को कोई देखने वाला नहीं था। बताया कि अस्थायी रास्ता बनने से लोगों का पेट्रोल डीजल का खर्च भी बचेगा। साथ ही समय भी कम खर्च होगा।