फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A short circuit caused a fire in a hotel, burning goods worth lakhs to ashes.

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से होटल में लगी आग, लाखों का सामान राख

Wed, 22 Apr 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a hotel, burning goods worth lakhs to ashes.
फोटो - 01 आग लगने के बाद जले सामान को दिखाता दुकानदार। संवाद
सिरसा कलार। मुख्य बाजार में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से मिठाई व कोल्ड ड्रिंक के होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित गजराज कुशवाहा के मिठाई, समोसा और ठंडे के होटल में यह घटना उस समय हुई। वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात बिजली लाइन में आए फाल्ट से दुकान के अंदर चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी दुकानदार विनोद पांडेय दुकान खोलने पहुंचे तो आग की लपटें और धुआं देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों और होटल मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मिलकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकतर सामान जलकर नष्ट हो चुका था। अग्निकांड में होटल के तीन फ्रीजर पूरी तरह जल गए। इनमें रखी कोल्ड ड्रिंक की सैकड़ों बोतलें और अन्य सामान भी राख हो गया। पीड़ित गजराज कुशवाहा ने बताया कि सीजन के समय हुए इस नुकसान से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed