फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A population of 10 thousand will get a new feeder, the problem of low voltage will be solved.

Jalaun News: 10 हजार की आबादी को मिलेगा नया फीडर, दूर होगी लो-वोल्टेज की समस्या

Thu, 08 Feb 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
A population of 10 thousand will get a new feeder, the problem of low voltage will be solved.
उरई। गर्मी के सीजन से पहले शहर की 10 हजार की आबादी को बिजली संकट और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

बिजली विभाग 11केवी का नया फीडर तैयार कर रहा है। मार्च तक इसे पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस फीडर से पांच मोहल्ले के 300 घरों को भी जोड़ा जाएंगे, जिन्हें बस्ती बनने के बाद भी 10 साल से बिजली के कनेक्शन का इंतजार था।
बिजली विभाग की दो करोड़ की इस योजना के तहत काम शुरू हो गया है। इसमें 250 से 400 केवीए तक के पांच ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा आठ किलोमीटर की लंबी लाइन डाली जा रही है। इसके लिए 20 विद्युत पोल लगाए जाएंगे। इस फीडर के बनने के बाद बघौरा क्षेत्र के फीडर का लोड भी कम किया जाएगा। यहां के करीब 30 फीसदी घरों के कनेक्शन इसी घर से जोड़े जाएंगे। इसके अलावा आसपास के गांवों को भी सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, शहर के मोहल्ला इकलासपुरा मोड़, एआरटीओ ऑफिस के पास की बस्ती, हड्डी मील, नया पटेलनगर, सुशील नगर के पीछे की बस्ती के घरों को पहली बार बिजली का कनेक्शन इसी फीडर से दिया जाएगा। इस फीडर से 60 फीसदी वे कनेक्शन होंगे, जो अब तक चोरी की बिजली से चल रहे थे और इस वजह से बिजली सप्लाई पर असर पड़ रहा था। दावा किया जा रहा है कि इस नए फीडर के चालू होने से लो-वोल्टेज और फाल्ट से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य मंदिर के पास 250 केवीए, जालौन रोड पर 250 केवीए, राधे ऑटो के पास 400 केवीए, शिवा पैलेस के पास 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। एआरटीओ ऑफिस के पास 250 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा।

जेई गौरव वर्मा ने बताया कि नए फीडर पर काम शुरू हो गया है। मार्च के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अप्रैल तक नए फीडर को चालू कर दिया जाएगा। इससे बिजली व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed