{"_id":"68239a4543208d9dc003a59e","slug":"a-person-committed-suicide-by-consuming-poison-his-body-was-found-in-a-plot-orai-news-c-224-1-ori1001-129173-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: व्यक्ति ने जहर खाकर जान दी, प्लॉट में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: व्यक्ति ने जहर खाकर जान दी, प्लॉट में मिला शव
Wed, 14 May 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 14 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
उरई। व्यक्ति का शव प्लॉट पर मिला। उसके पास ही जहर की शीशी पड़ी थी, मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित सत्य साईं आईटीआई कॉलेज के पीछे स्थित प्लॉट पर मंगलवार सुबह व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके कुछ ही दूरी पर जहर की शीशी पड़ी थी। मुंह से झाग निकल रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। पटेल नगर निवासी वैभव द्विवेदी ने अपनी पिता सुनील कुमार द्विवेदी (52) के रूप में शिनाख्त की। बताया कि पिता प्रॉपर्टी का काम करते थे। सुबह घर से निकले थे। उन्होंने आत्महत्या क्योंकि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल अरुण राय ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।