फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A group of monkeys entered the office and bit an employee.

Jalaun News: कार्यालय में घुसा बंदरों का झुंड, एक कर्मचारी को काटा

Sat, 16 Mar 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
A group of monkeys entered the office and bit an employee.
उरई। सीएमओ कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे कर्मचारियों के कक्ष में बंदरों का झुंड घुस आया। एक बंदर ने कर्मचारी को काट लिया, वहीं जान बचाकर भाग रहे कर्मचारियों में सीढ़ी से गिरने से तीन लोग घायल हो गए। बंदर के काटने से जख्मी कर्मचारी को जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर बने हॉल में आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कर्मचारी शुक्रवार की दोपहर बैठकर विभागीय काम निपटा रहे थे, तभी करीब आठ बंदरों का झुंड हॉल में घुस आया। यह देखकर वहां काम कर रहे आयुष्मान भारत योजना के कर्मचारी देवेश उपाध्याय ने बंदरों को ललकारा तो बंदरों ने उन पर झपट्टा मारकर काट लिया। यह देखकर अन्य कर्मचारी भयभीत हो गए और बचने के लिए कमरे से बाहर निकले। भागने की कोशिश में पीएम मातृ वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक मिश्रा, सहायक रामकेश व आयुष्मान योजना के डीपीसी डॉ आशीष झा सीढि़यों से गिरकर घायल हो गए। देवेश को बंदरों के काटने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed