फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A fire in gas cylinders when making midday meal

मिडडे मील बनाते वक्त गैस सिलिंडर में लगी आग

Fri, 09 Mar 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 09 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
A fire in gas cylinders when making midday meal
स्कूल की खिड़की से आग देखती बच्ची। - फोटो : amarujala

कदौरा के मोहल्ला बाजार स्थित महा केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय की रसोइया कुसुमा व ऊषा मिडडे मील बना रही थीं। इसी बीच गैस का रिसाव होने की वजह से अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही कुसुमा व ऊषा उठकर चीखती हुई बाहर की ओर भागी। उनकी चीख सुनकर विद्यालय का स्टाफ दौड़कर गया तो सिलिंडर में आग लगी देखकर उनके भी होश उड़ गए। उधर कक्ष में पढ़ाई कर रहे बच्चे भी रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर विद्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने सबसे पहले एक एक कर सभी बच्चों को विद्यालय से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने किसी तरह सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। विद्यालय में पंजीकृत 134 बच्चों में 85 विद्यालय पढ़ने आए थे। उस मंजर से दहशत में आए बच्चे तुरंत अपने-अपने घरों को चले गए। वहीं जानकारी पाकर खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार व पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


घटना को लेकर एबीएसए ने विद्यालय स्टाफ को कड़ी फटकार लगाकर हिदायत दी कि फिर कभी ऐसी लापरवाही हुई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग से विद्यालय स्टाफ की लापरवाही उजागर हुई है। पता चला है कि कई दिनों से गैस पाइप लीकेज था, जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं बच्चों को पढ़ा रहीं अध्यापिका शकुंतला व गीता आग लगते ही बच्चों को छोड़कर स्कूल से बाहर निकल गई। उन्होंने बच्चों को अपने साथ ले जाना उचित नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed