फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A farmer committed suicide by consuming poison due to domestic discord

Jalaun News: घरेलू कलह में किसान ने जहर खाकर जान दी

Sun, 28 Jul 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 28 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
A farmer committed suicide by consuming poison due to domestic discord
उरई। घरेलू कलह में किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई गांव निवासी प्रशांत तिवारी (28) का शुक्रवार शाम पत्नी रीतू से घरेलू खर्च को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कालेज ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे झांसी रेफर कर दिया। परिजन झांसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि वह गांव दुकान खोले थे, साथ ही खेती भी करते थे। उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसके एक पुत्र है। दुकान और खेती से इतनी कमाई नहीं होती थी कि अच्छी जिंदगी गुजार सकें। इसी बात पर पत्नी से किसी बात पर तनाव हुआ और उन्होंने जान दे दी। चुर्खी थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed