फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Emphasis on online attendance in colleges

Jalaun News: कॉलेजों में ऑनलाइन उपस्थिति पर जोर

Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on online attendance in colleges
फोटो-19-प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते डीआईओएस राजकुमार पंडित। संवाद
फोटो-19-प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते डीआईओएस राजकुमार पंडित। संवाद
विज्ञापन

कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन उपस्थिति और एआई जागरूकता पर जोर

डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले के सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक शनिवार को जीआईसी सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता डीआईओएस राजकुमार पंडित ने की। उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों और शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में नवीन प्रवेश प्रक्रिया और ऑनलाइन उपस्थिति की स्थिति पर चर्चा की गई। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में किशोरियों के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में विद्यालयों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से छात्राओं और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सेवा संकल्प अभियान, इंस्पायर अवार्ड योजना, ज्ञान एकेडमी, स्मार्ट क्लास संचालन और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) अवेयरनेस से जुड़े कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों को इन गतिविधियों से जोड़ने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए गए। डीआईओएस ने कहा कि विद्यालयों में योजनाओं का संचालन केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहे, बल्कि उसका लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचना चाहिए। प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रमों की नियमित निगरानी करें और कमियों को समय रहते दूर कराएं। इस दौरान जिला समन्वयक व्यंजना सिंह, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed