फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A dispute broke out between a ward boy and a female employee in the district hospital's emergency ward.

Jalaun News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में वार्ड ब्वाय और महिला कर्मचारी में विवाद

Tue, 10 Feb 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A dispute broke out between a ward boy and a female employee in the district hospital's emergency ward.
उरई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार सुबह मरीज को लेकर पहुंची वृद्धाश्रम की महिला कर्मचारी और इमरजेंसी में तैनात वार्ड बॉय के बीच विवाद हो गया। हालांकि सीएमएस के संज्ञान में आने के बाद दोनों पक्षों में समझौते के साथ शांत हो गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे वृद्धाश्रम की महिला कर्मचारी अर्चना एक मरीज को लेकर इमरजेंसी पहुंची। चिकित्सक शिवेश वर्मा ने मरीज को देखने के बाद एक्सरे कराने की सलाह दी। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात वार्ड ब्वाय परवेज से व्हीलचेयर को लेकर कहासुनी हो गई। वार्ड बॉय का कहना था कि वह मरीज को व्हीलचेयर से एक्सरे कक्ष तक छोड़ सकता है, लेकिन वहां रुक नहीं सकता, क्योंकि उसकी ड्यूटी इमरजेंसी वार्ड में है। वहीं महिला कर्मचारी का कहना था कि वार्ड ब्वाय को मरीज के साथ एक्सरे कक्ष तक चलना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद एक फार्मासिस्ट ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में महिला कर्मचारी ने पूरे मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय से की। सीएमएस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed