{"_id":"6933407bd1617eeb170ce38d","slug":"a-bus-carrying-a-wedding-procession-caught-fire-due-to-a-short-circuit-orai-news-c-224-1-ori1005-137693-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बरात लेकर आई बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बरात लेकर आई बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
फोटो - 02 आग लगने के बाद मौके पर खड़ी जली बस। संवाद
रामपुरा। बरात लेकर ऊमरी पहुंची बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों को देख उसमें सो रहे चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचाई और पुलिस व फायर टीम को सूचना दी। टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी बस जल चुकी थी। लोगों का कहना है कि बस एकांत में खड़ी थी तभी आग लगी है। अगर उसमें बराती सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
कैलिया थाना क्षेत्र के सामी गांव निवासी शिवकुमार तिवारी के बेटे की बरात गुरुवार को रामपुरा के खैरई गांव निवासी महेंद्र सिंह के यहां गई थी। महेंद्र ने ऊमरी स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन रखा था। बराती रात दस बजे बस से विवाह घर पहुंच गए। चालक ने सड़क किनारे बस को एकांत में खड़ा कर लिया। देर रात बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस में सो रहे चालक ने जब आग की लपटें देखीं तो उसने परिचालक को आवाज दी और दोनों ने कूदकर जान बचाई।
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पल में बस पूरी तरह जलने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बस जलने के बाद उसका ढांचा ही बचा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और चालक से जानकारी ली। फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि न होने से राहत है, लेकिन बस पूरी तरह जल गई। सीओ अंबुज यादव ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हैं। आग को बुझा लिया गया था।