फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A 220 kV transmission tower collapsed, and seven poles also fell down.

Jalaun News: 220 केवी ट्रांसमिशन टावर गिरा, सात पोल भी धराशायी

Fri, 26 Dec 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A 220 kV transmission tower collapsed, and seven poles also fell down.
आटा। खेतों से गुजरी 220 केवी हाईटेंशन लाइन का टावर बृहस्पतिवार तड़के गिर गया। चपेट में आटा विद्युत उपकेंद्र से अकोढ़ी मार्ग पर लगे सात विद्युत पोल आ गए। इससे आटा-अकोढ़ी मार्ग आठ घंटे तक बाधित रहा। गनीमत यह रही कि घटना के समय सड़क से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन



डकोर ब्लॉक के बंधौली से महेवा की ओर जा रही लाइन का एक ट्रांसमिशन टॉवर अचानक बृहस्पतिवार को बिना हवा-आंधी के धराशायी हो गया। टावर गिरते ही उसके हिस्से अलग-अलग होकर खेतों में बिखर गए। इसके साथ ही उससे जुड़ी 220 केवी की हाईटेंशन लाइन नीचे आ गिरी। इसकी चपेट में आटा विद्युत उपकेंद्र से अकोढ़ी मार्ग पर लगे सात विद्युत पोल आ गए। अकोढ़ी, तगारेपुर और पांडेयपुर गांवों के नलकूपों को जाने वाली बिजली लाइन भी खंभों समेत टूटकर गिर गई।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइनों के तार आटा-अकोढ़ी मार्ग पर फैल जाने से सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर बिजली के तार पड़े होने के कारण लोग रास्ते से लौटने को मजबूर हुए। इस मार्ग से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इससे करीब आठ घंटे तक यातायात बाधित रहा। हादसे में दो अन्य नजदीकी ट्रांसमिशन टावर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन हटाने व मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर को मानकों के अनुसार मजबूती दी गई थी। आशंका है कि किसी किसान या अन्य व्यक्ति द्वारा टावर के कसे तारों से छेड़छाड़ की गई। इससे लाइन पर अतिरिक्त भार पड़ने से टावर गिर गया। फिलहाल आटा-अकोढ़ी मार्ग से तार हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।




- दीपक वर्मा, अवर अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed