फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   वायदों पर खरी नहीं उतरी मोदी सरकार-शरद यादव

वायदों पर खरी नहीं उतरी मोदी सरकार-शरद यादव

Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने अभी तक अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ, न ही बेरोजगारी दूर हुई। मोदी सिर्फ झूठे दिलासे देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे के गठन पर अभी भी विचार चल रहा है। जल्द ही परिणाम सामने आ सकता है।
विज्ञापन

श्री यादव रविवार को शहर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सभी वायदे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। आम जनता को अभी भी भ्रष्टाचार और महंगाई से निजात नहीं मिल सकी है। जल्द ही भाजपा का तिलिस्म टूट जाएगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके पूर्व कालपी में पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विजय यादव, पंकज मिश्रा, परमात्मा शरण, भारत सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास, प्रदीप पांडेय, मनीष, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed