{"_id":"39-179439","slug":"Jalaun-179439-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने खुद को जिंदा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने खुद को जिंदा फूंका
Jalaun
Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ंमाधौगढ़/उरई (जालौन)। पारिवारिक कलह से तंग नवविवाहिता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे कच्चे घर में भी आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। गंभीर रूप से झुलसी युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भीम नगर निवासी अटल प्रसाद की 19 वर्षीय पत्नी मनीषा ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गुरुवार को अपराह्न तीन बने घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उस समय घर में कोई नहीं था। परिजन खेत में गए थे। आग की चपेट में आकर मनीषा गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग ने कच्चे घर को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। उधर, खेत से परिजन भी आ गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलवीर सिंह का कहना है कि मायके वाले जो भी तहरीर देंगे, उसी के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।