{"_id":"39-174121","slug":"Jalaun-174121-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Jalaun
Updated Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। कोटरा थाना क्षेत्र के गांव धुरट के बाहर एक खेत से बुधवार की रात एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृत युवक के गले पर घोंटने के निशान के अलावा शरीर पर भी चोट के निशान थे। इसके चलते उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बुधवार की रात तकरीबन आठ बजे ग्रामीण खेतों से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर गेहूं के खेत में 37 वर्षीय युवक का शव देख वहां भीड़ लग गई। गांव के चौकीदार ने कोटरा थानाध्यक्ष मनवीर सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका। मृत युवक के गले में गला घोंटने के निशान के अलावा शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। इससे यह माना जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। थानाध्यक्ष मनवीर सिंह का कहना है कि उसकी फोटो व कपडे़ आदि सुरक्षित रख लिए हैं। उन्होंने आसपास के थानों को भी वायरलेस से जानकारी दे दी है।