{"_id":"39-142520","slug":"Jalaun-142520-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार के तीसरे फेरबदल में भी बुंदेलखंड को नहीं मिली लालबत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार के तीसरे फेरबदल में भी बुंदेलखंड को नहीं मिली लालबत्ती
Jalaun
Updated Fri, 19 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सपा सीएम अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल के तीसरे विस्तार में भी बुंदेलखंड के लोग लालबत्ती से वंचित रह गए हैं।
बुंदेलखंड में कुल 19 विधानसभा सीटें हैं जिनमें पिछले विधानसभा में सपा ने पांच विधानसभा सीटों में परचम फहराया था। इसमें सुरक्षित जालौन जिले की उरई सीट से दयाशंकर वर्मा, गरौठा झांसी सीट से दीपनारायन सिंह यादव, मऊरानीपुर सुरक्षित सीट से रश्मि आर्या, कर्वी चित्रकूट सीट से वीरसिंह पटेल, बेबरू बांदा सीट से विशंभर यादव ने बाजी मारी थी। सपा युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो बुंदेलखंड के लोगों को विश्वास था कि बुंदेलखंड के किसी न किसी विधायक को मंत्रिमंडल में अवश्य शामिल किया जाएगा, लेकिन मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड को जगह नहीं मिली। गुरुवार को तीसरे संक्षिप्त मंत्रिमंडल के विस्तार में भी जब बुंदेलखंड क्षेत्र को महत्व नहीं मिला तो इस क्षेत्र की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है जबकि जनप्रतिनिधियों के चेहरों के मायूस भाव साफ साफ नजर आ रहे हैं।