फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया

महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया

Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया
कदौरा (जालौन)। अमर उजाला के महाअभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत कदौरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें महिलाओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर, एएनएम और आशा बहुओं ने जागरूक किया। फिर अस्पताल कर्मियों ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा करने की शपथ ली।
विज्ञापन


पीएचसी, कदौरा की डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि कामकाज के बीच महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं दे पाती हैं। जिससे अक्सर आगे चलकर उन्हें गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं समय-समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराती रहें, क्योंकि यदि घर की महिला ही बीमार रहेंगी तो पूरी गृहस्थी की गाड़ी गड़बड़ा जाती है।
विज्ञापन


एएनएम वंदना देवी ने बताया कि तमाम महिलाएं मरीज अस्पताल तभी आती है, जब उनमें उठने की भी शक्ति नहीं रहती है, यह गलत है। यदि महिलाओं को थोड़ी भी तबियत खराब लगे तो उन्हें तत्काल डॉक्टरों की सलाह व दवाएं लेनी चाहिए। स्वस्थ महिला के साथ ही परिवार स्वस्थ रह सकता है। आशा बहू रामकुमारी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए भी कई स्वास्थ्य योजनाएं चला रखी हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ गोविंद शर्मा ने कहा कि महिला ही घर की मुख्य कड़ी होती है। इसलिए उसे तो स्वस्थ रहना ही चाहिए। महिलाओं को न सिर्फ स्वयं बल्कि पास पड़ोस की महिलाओं को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहिए। इसके बाद सभी ने मिलकर अपराजिता के बैनर के संग महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा करने की शपथ ली और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे भी लगाए। इस दौरान डॉ. प्रतिज्ञा प्रणामी, ममता राठौर, भीम सिंह, डीके निगम, रमन चौधरी, प्रियंका, रामजानकी, राकी तिवारी, अनुसुइया, संजू, जाहिदा, राधा गुप्ता, उमा तिवारी, पुष्पा, माया, रजनी, जाहिदा, शिववती, प्रीती, सरोजनी, जानकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed