फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   लगातार उपचार से ठीक हो सकती है टीबी-डा. सुग्रीव

लगातार उपचार से ठीक हो सकती है टीबी-डा. सुग्रीव

Fri, 29 Mar 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
लगातार उपचार से ठीक हो सकती है टीबी-डा. सुग्रीव
जालौन। क्षय रोग ( टीबी) का पूरी तरह इलाज संभव है तथा समय रहते लगातार उपचार से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है। इसके लिए जागरूक होना जरूरी है। यह बात जिला क्षय अधिकारी डा. सुग्रीव बाबू ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित प्रधानों की बैठक में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आए, खांसी में बलगम, बलगम में खून आए, हल्का बुखार, सीने में दर्द रहता हो, भूख न लगती हो या वजन घट रहा हो ये लक्षण टीबी के हो सकते हैं। अगर ये लक्षण हों तो तुरंत चिकित्सालय में पहुंचकर जांच कराएं। छह माह के उपचार से टीबी मुक्त हो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. मुकेश राजपूत ने कहा कि अस्पताल में टीबी का उपचार उपलब्ध है।
विज्ञापन


मरीज को उपचार के दौरान 6 माह तक 500 रुपये प्रति आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। डा. सहन बिहारी गुप्ता ने प्रधानों को क्षय रोग की विस्तृत जानकारी दी तथा लोगों को धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी। बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने प्रधानों व सचिवों से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान आलोक, नरूल हुदा, कुलदीप सिंह, संजय प्रजापति, मनीष निरंजन, सतीश वर्मा, किरन रावत, ब्रजेश वर्मा, पवन सोनी, कुलदीप वर्मा, प्रवीण, दीपक श्रीवास्तव, शिवेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह, नवीन सिंह, कपूर सिंह, ब्रजेंद्र, ब्रजमोहन, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed