{"_id":"68b74b8d0867f2987a09ec9d","slug":"85-vehicles-challaned-in-no-helmet-no-fuel-campaign-orai-news-c-224-1-ori1005-134073-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान में 85 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान में 85 वाहनों के चालान
विज्ञापन
उरई। नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को 85 दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
पंपों पर तैनात कर्मियों को भी स्पष्ट कर दिया गया है कि बिना हेलमेट आए वाहन चालकों को ईंधन न दिया जाए, बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा की जानकारी देकर हेलमेट पहनने की सलाह दी जाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम दल राजेश कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान 54 वाहन स्वामियों के चालान काटे गए।
इसी प्रकार वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुरेश कुमार ने 15 वाहनों के चालान किए। वहीं, यात्रीकर/मालकर अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने भी जांच के दौरान 16 वाहन स्वामियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। कुल 85 दोपहिया चालकों पर कार्रवाई हुई। (संवाद)