फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   एचटी लाइन का तार टूटा, सात बीघा फसल जली

एचटी लाइन का तार टूटा, सात बीघा फसल जली

Sun, 28 Apr 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटा, सात बीघा फसल जली
माधौगढ़/एट। माधौगढ़ में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से खेत में खड़ी गेहूं की सात बीघा फसल जलकर राख हो गई तो एट में तार टूटकर गिरने से चार एकड़ की फसल जल गई। किसानों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


माधौगढ़ क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी किसान प्रमोद कुमार के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से शनिवार दोपहर आग लग गई। खेत के आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और आग बुझाने में जुट गए। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व फायर ब्रिग्रेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। तब खेत में खड़ी करीब 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


वहीं आग से आसपास के खेतों में कटी फसल के डंठल भी जल गए। किसानों का कहना है कि आए दिन बिजली के तार टूटकर फसल पर गिर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं एट थाना क्षेत्र के धगुवांकला में तार टूटकर गिरने से किसान राम बिहारी एवं संतोष कुमार उर्फ टिपू जैन की चार एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में शनिवार दोपहर आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने ट्यूबवेल के पानी से आग पर काबू पाया। तब तक खेत में खड़ी चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं पूर्व ग्राम प्रधान रणजीत सिंह पटेल का कहना है कि खेत से निकली विद्युत लाइनें जर्जर व ढीली हैं। जिससे आएदिन आगजनी की घटनाएं होती हैं। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की पर कुछ नहीं हुआ। मतदान के बाद बिजली विभाग के आला अधिकारियों की शिकायत जिला अधिकारी डाक्टर मन्नान अख्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed