{"_id":"5ef24c508ebc3e430707315b","slug":"8-corona-positive-including-clerk-of-municipality-orai-news-knp5672167153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के लिपिक समेत आठ कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के लिपिक समेत आठ कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोंच में सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। कालपी नगर पालिका के लिपिक समेत आठ और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मंगलवार को आए संक्रमितों में एक उरई और एक कालपी तहसील का संक्रमित शामिल है, जबकि छह संक्रमित कोंच तहसील के कस्बे और ग्रामीण इलाकों से हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 155 हो गई है। इनमें ठीक हुए 79, एक्टिव 79 और मौतें 7 हो गई है। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क वालों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में सैनिटाइज का काम भी कराया जा रहा है।
मंगलवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक कालपी नगर पालिका का लिपिक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिससे समूचे पालिका परिसर के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा ठेकेदारों में भी हड़कंप है। तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नगर पालिका पहुंचकर सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह लिपिक 19 जून को विकास कार्यों की बैठक में शामिल होने के लिए उरई भी गया था, पता किया जा रहा है कि वह बैठक में शामिल हुआ था कि नहीं। कालपी एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि फिलहाल दो दिनों के लिए पालिका परिसर को पूरी तरह से बंद रखा जा रहा है।
लिपिक के संपर्क वालों की जांच कराई जा रही है। वहीं उरई के शिवपुरी निवासी महिला जो कि मेडिकल कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है, पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसकी संपर्क वालों में मंगलवार को शिवपुरी का ही एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। जबकि कोंच तहसील के ग्राम धनौरा में भी पूर्व में संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क वालों में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसी तरह कोंच के मोहल्ला लाजपत नगर में भी दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए। जिनमें मां-बेटी शामिल हैं। जबकि कोंच के ग्राम सुनाया में भी पूर्व संक्रमित के संपर्कों में दो और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। डीएम का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपर्क वालों की तलाश का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
बचाव टीम में शामिल रहे लिपिक
पालिका के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित लिपिक बचाव टीम के भी सक्रिय सदस्य रहे हैं। मोहल्लों में सैनिटाइज कराने जाया करते थे। आरआई समेत चार लोगों की जांच कराई गई थी, जिसमें लिपिक की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कालपी में नगर पालिका दफ्तर में बैरिकेडिंग लगवाने पहुंचे अधिकारी।- फोटो : ORAI