{"_id":"5c8bf614bdec2239135eafc1","slug":"71552676372-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में देरी पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण में देरी पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। नाबार्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार को उरई कोटरा मार्ग व कालपी राठ रोड का निरीक्षण किया। दोनों ही परियोजनाओं के विलंब से चलने पर नाराजगी जताई और समय रहते काम पूरा करने की हिदायत दी।
नाबार्ड के महाप्रबंधक एसएन मलिक ने नाबार्ड के जिला प्रबंधक प्रकाश कुमार के साथ मिलकर नाबार्ड द्वारा उरई-कोटरा मार्ग और कालपी-राठ रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक नाबार्ड ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों परियोजनाओं विलंब से चल रही है। इन परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के साथ साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाए।
हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सफाई दी कि विगत माहों में बालू की कमी के कारण कई योजनाएं प्रभावित हुई है। अब बालू मिलने लगी है। लिहाजा दोनों परियोजनाएं जल्द पूरी की जाएगी। इस दौरान नाबार्ड के डीडीएम प्रकाश कुमार ने बताया कि जनपद में नाबार्ड द्वारा ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (आरआईडीएफ ) के अंतर्गत गोहानी नाला पुल और बिज नाला पुल व जोधर नाला पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।