फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   71 thousand had reached 14 thousand more

71 हजार को लग चुकी 14 हजार और पहुंच रही

Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
71 thousand had reached 14 thousand more
उरई। कोरोना संक्रमण के खिलाफ प्रतिरोधी वैक्सीन से जिले में 74 केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है, अब तक 71 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। सीएमओ डॉ उषा सिंह ने बताया कि शनिवार तक वैक्सीन डोज की कोई कमी नहीं है। शाम तक 14 हजार डोज और पहुंच रही हैं। इससे रविवार से टीकाकरण का काम सामान्य तरीके से होता रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण का काम शुरू हुआ था। शुरुआत में फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर का टीकाकरण किया। इसके बाद साठ साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू हुआ। फिलहाल 45 साल से अधिक आयु के टीकाकरण जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 71 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीन स्टोर इंचार्ज रवींद्र सिंह का कहना है कि वैक्सीन की कोई समस्या नहीं है। लखनऊ मुख्यालय डिमांड भेजी गई थी। वहां से 14 हजार डोज शनिवार की शाम तक पहुंच रही है। उन्होंने स्वीकारा कि यदि रात तक सप्लाई नहीं आती तो समस्या हो जाएगी। अभी तक वैक्सीन को लेकर किसी तरह का काम प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात वैक्सीनेशन कर्मचारियों ने बताया कि डोज को लेकर कोई समस्या नहीं आई। सुबह 150 डोज थी। दो बजे 50 ओर डोज आ गई। अब तक 180 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश का कहना है कि वैक्सीन को लेकर कोई समस्या नहीं है। रोजाना आठ हजार टीकाकरण का लक्ष्य है, जिसमें 4100-4200 लोग ही वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में टीकाकरण को नहीं पहुंच रहे लोग
जिले में निजी अस्पतालों में कान्हा हॉस्पिटल और सिद्धि विनायक हॉस्पिटल को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए केंद्र बनाया गया था। कान्हा में एक मार्च को पचास डोज व सिद्धि विनायक में 19 मार्च को सौ डोज भेजी गई थी लेकिन अभी तक इन दोनों अस्पतालों में एक भी डोज नहीं लगाई गई है। निजी अस्पतालों में एक डोज की कीमत ढाई सौ रुपये निर्धारित है। शायद इसी वजह से लोग टीकाकरण को नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed