फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   हाईस्कूल में रूपा और इंटर में सौरभ ने किया जिला टाप

हाईस्कूल में रूपा और इंटर में सौरभ ने किया जिला टाप

Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में रूपा और इंटर में सौरभ ने किया जिला टाप
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में रूपा शुक्ला ने 91.83 प्रतिशत अंक पाकर जिला टाप किया तो इंटरमीडिएट में सौरभ पटसौरिया 90.20 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अव्वल रहे। रूपा शुक्ला ग्रामीण पृष्ठभूमि की है। उन्होंने रसकेंद्री देवी इंटर कालेज ऊमरी से पढ़कर जिला टाप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में जिला टाप करने वाले सौरभ पटसौरिया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोंच के छात्र हैं। मेधावियों की सफलता पर स्कूल कालेजों में छात्र छात्राओं ने जमकर डांस किया। शिक्षकों ने भी मेधावियों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन


हाईस्कूल में दूसरा स्थान रामजी लाल पांडेय बालिका इंटर कालेज की रिया तिवारी ने 91.17, तीसरे स्थान पर चौधरी शंकर सिंह इंटर कालेज दमरास की अनुराधा ने 91 प्रतिशत अंक पाए। चौथे नंबर पर संपूर्णादेवी इंटर कालेज सहाव की अनुराधा ने 90.83 प्रतिशत, रसकेंद्री देवी इंटर कालेज ऊमरी की अंजली सेंगर ने 90.33 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज राजेंद्रनगर के अखिल मिश्रा ने 89.83 प्रतिशत अंक के साथ छठवां, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर कोंच की आयुषी निरंजन ने 89.67 अंक के साथ सातवां, एसटीके गर्ल्स इंटर कालेज कोंच की निकेता ने 89.50 प्रतिशत के साथ आठवां, आरएल पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज की 89.33 प्रतिशत अंक के साथ नौवां व कालीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहारियापुरवा के शिवकुमार व विनायक एकेडमी इंटर कालेज के आर्यन गुप्ता ने संयुक्त रुप से 89.17 प्रतिशत अंक पाकर दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसी तरह इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोंच के सौरभ पटसौरिया 90.20 प्रतिशत अंक के साथ जिले में अव्वल रहे। रामजी लाल पांडेय की ज्योति श्रीवास्तव ने 87.60 प्रतिशत के साथ दूसरा, एसटीके इंटर कालेज कोंच की संचिका अग्रवाल ने 87.40 प्रतिशत के साथ तीसरा, एसआर बालिका इंटर कालेज की मुस्कान ने 87 प्रतिशत के साथ चौथा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के राहुल सिंह 86.80 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। जबकि रामजी लाल पांडेय की अनामिका गौतम ने 86.60 प्रतिशत के साथ छठवां, आस्था चतुर्वेदी ने 86.20 के साथ सातवां, मानसी श्रीवास्तव ने 85.80 के साथ आठवां, एसआर बालिका इंटर कालेज की निकेता वर्मा ने 85.80 के साथ आठवां, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोंच की नैना गुप्ता ने 85.60 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। जबकि विनायक एकेडमी इंटर कालेज के प्रदीप कुमार व बाल भारती इंटर कालेज की तान्या ने 85 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रुप से दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed