फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर ने सेना पर की अभद्र टिप्पणी

बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर ने सेना पर की अभद्र टिप्पणी

Wed, 27 Feb 2019 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर ने सेना पर की अभद्र टिप्पणी
उरई (जालौन)। सोशल मीडिया पर सेना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर सचिन पलरा के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तान के ठिकानों पर हवाई हमले के समर्थन में पूरे देश में लोग खुशियां मना रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की जा रही थी। इसी बीच पूर्व बसपा नेता ने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी होते ही भाजयुमो कार्यकर्ता भड़क उठे।
विज्ञापन


भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रामजोत गुर्जर समेत कई कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में सचिन के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल शिव गोपाल ने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं की तहरीर पर सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया की प्रति की जांच की जा रही है। बसपा के मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर कीरत सिंह दोहरे ने बताया कि सचिन बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर रहे हैं। फिलहाल उन्हें उनकी टिप्पणी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed