{"_id":"6b05dd057faf7e19a5058375","slug":"50000-devotees-took-a-dip-at-panchnad-orai-news-c-224-1-ori1005-152973-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पंचनद में 50 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पंचनद में 50 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Wed, 25 Nov 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 13 मंदिर में दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
रामपुरा। देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को पांच नदियों के संगम पंचनद धाम में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
तड़के तीन बजे से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया गया।
पंचनद के घाटों तक जाने वाले रास्तों पर प्रशासन ने बैरिकेडिंग कराई और खतरनाक स्थानों पर स्नान करने पर रोक लगाई गई। नदी में एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट के साथ तैनात रही। स्थानीय नाविक और तैराक भी निगरानी करते रहे। दोनों जनपदों की सीमा पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए भारी वाहनों का आवागमन बंद रखा गया।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा साहब मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी हुआ। वहीं, पंचनद धाम में ब्लॉक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह सेंगर के प्रयासों से बनारस से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा आरती की। आकर्षक आतिशबाजी से संगम क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। इटावा जनपद की सीमा में स्थित कालेश्वर मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
-- -
प्राचीन काल भैरव मंदिर के मेले में भीड़
सिरसा कलार। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को यमुना नदी किनारे स्थित प्राचीन काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह दस बजे तक करीब दस हजार श्रद्धालुओं के यमुना में आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान लगाया गया। जालौन के अलावा झांसी, औरैया और इटावा जनपद से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
सीओ जालौन अजय कुमार सिंह ने कई बार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह पुलिसकर्मियों को लगातार दिशा-निर्देश देते रहे। यमुना में स्नान के निर्धारित स्थान पर रस्सी लगाई गई, जबकि गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट के साथ तैनात रही। बड़े वाहनों को मेला स्थल से करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया।
हालांकि, श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में कच्चे और धूल भरे रास्ते से परेशानी उठानी पड़ी। मेले में आए शिवनाथ सिंह, शिवसेवक और महेंद्र सिंह ने बताया कि काल भैरव बाबा का मंदिर काफी प्राचीन है, लेकिन अब तक यहां तक आने के लिए पक्का रास्ता नहीं बन सका है। (संवाद)