{"_id":"5c894ee5bdec2214422fa095","slug":"41552502501-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण पखवारा योजना में मिले चार कुपोषित बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण पखवारा योजना में मिले चार कुपोषित बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत चलाई जा रही पोषण पखवारा योजना में जांच करने गई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम को ग्राम नगवां में चार बच्चे कुपोषित मिले। जिस पर परियोजना अधिकारी ने चारों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें नवजात देखभाल केंद्र भेजा जा रहा है।
बता दें कि पोषण पखवारा योजना 8 से 22 मार्च तक चलाया जा रहा है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव घूम कर बच्चों की जांच कर रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम नगवां में बुधवार को जांच करने गई टीम को चार बच्चे मो. हाजिर (2), असद डे (2), करीना (2), अतीक (3) बीमारी हालत में मिले। जब टीम ने जांच की तो उनमें कुपोषण के लक्षण पाए गए।
इसकी सूचना सीडीपीओ प्रभारी शीला देवी को दी गई। फिर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक चक्र की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। प्रभारी सीडीपीओ ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए है कि घर-घर जाकर किशोरियों व बच्चों का वजन व खून की जांच करें और जो बच्चा अस्वस्थ दिखे तो उसकी सूचना विभाग को दें।