{"_id":"692c922632ae4c68210a7554","slug":"35-blos-completed-the-work-of-sir-now-feeding-up-to-11-orai-news-c-224-1-ori1005-137538-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 35 बीएलओ ने एसआईआर का काम किया पूरा, अब 11 तक फीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 35 बीएलओ ने एसआईआर का काम किया पूरा, अब 11 तक फीडिंग
विज्ञापन
फोटो- 23 एसआईआर कार्य मे लगे लेखपालों को निर्देश देते तहसीलदार जितेंद्र पटेल। संवाद
कोंच। कोंच तहसील में एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) के तहत अब तक एक लाख 47 हजार मतदाताओं के गणना प्रपत्रों की फीडिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, 35 बीएलओ अपना कार्य शत-प्रतिशत निपटा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 दिसंबर से 11 दिसंबर कर दी गई है। इस संबंध में सभी बीएलओ को निर्देश जारी किए गए हैं।
तहसील प्रशासन के अनुसार कोंच तहसील के उरई व माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,30,661 मतदाता हैं। इनमें से 1,47,000 से अधिक गणना प्रपत्रों की फीडिंग पूरी हो चुकी है। उरई विधानसभा के 12,539 और माधौगढ़ विधानसभा के 56,852 प्रपत्रों की फीडिंग अभी शेष है। तहसीलदार जितेंद्र पटेल ने बताया कि एसआईआर कार्य की अंतिम तिथि अब 11 दिसंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं की मैपिंग गलत हो गई है, उन्हें बीएलओ एप के माध्यम से सही कराया जाए, ताकि फीडिंग कार्य पूर्ण रूप से सटीक हो सके।