{"_id":"58d6b93d4f1c1b61371a3610","slug":"3-copycat-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन नकलची पकडे़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नकलची पकडे़ गए
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
गांधी इंटर कालेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शाम की पाली में रसायन विज्ञान के पेपर हुए। नकल पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सख्ती रही। जांच के दौरान तीन नकलची पकडे़ गए।
विज्ञापन
शनिवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में सभी केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापकाें नेे सख्ती बरती।
मुख्य द्वार पर कड़ी तलाशी के बाद ही छात्रों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। पूरे जिले में सिर्फ तीन नकलची पकडे़ गए। इसमें वेदवती इंटर कालेज जैसारी कलां मेें दो छात्र, श्रीकृष्ण इंटर कालेज पिरौना में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। सचल दलों की टीम में डीआईओएस राजेंद्र बाबू, बीएसए कमलेश कुमार, डीके श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बबेले, वंदना श्रीवास्तव भी शामिल रहे।
विज्ञापन