फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   245 homes are now toilet

अब 245 घरों में होंगे शौचालय

Mon, 04 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 04 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
245 homes are now toilet
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 245 लोगों के यहां शौचालय बनवाने
विज्ञापन
की स्वीकृति दी गई है। योजना के लिए शहरवासियों से दो माह पूर्व आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 2500 लोगों ने आनलाइन आवेदन किए थे। इसी क्रम में सोमवार को चार वार्ड के 60 लाभार्थियों को स्वीकृत फार्म देकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत शहर के उन घरों में शौचालयों का निर्माण किया जाना है जहां अभी तक शौचालय नहीं है। एक  शौचालय के निर्माण के लिए सरकार 8 हजार रुपये देगी। योजना का लाभ लेने के लिए लगभग दो माह पहले 2500 लोगों ने आवेदन किए थे। इनमें 245 शौचालय निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है।

सोमवार को पालिका ने 22, 24, 26 व 28 वार्डों के 60 लाभार्थियों को सूचित कर फोटो आईडी व राशन कार्ड के आधार पर स्वीकृति फार्म वितरित कर दिए। शेष लाभार्थियों को भी जल्द ही स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। इस योजना में आधे रुपये राज्य

सरकार और आधे केंद्र सरकार देगी। लाभार्थियों को फार्म देकर खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि शौचालय के टैंक खोदकर उसकी फोटो जमा करने पर 50 फीसदी धनराशि यानि चार हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेज दिए जाएंगे। इसके बाद जब शौचालय का निर्माण पूरा होने को हो तो उसकी फोटो जमा करने पर बाकी चार हजार रुपये खाते में भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed