{"_id":"5c70489cbdec2273a256430c","slug":"201550862492-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा में नोटिस चस्पा होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा में नोटिस चस्पा होने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। शुक्रवार को निर्धारित समय से पहले लेनदेन बंद करने के बैंक प्रबंधन के फैसले को लेकर ग्राहकों ने हंगामा किया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा करने वाले नदारद हो गए।
एसबीआई की मुख्य शाखा में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे एक सूचना चस्पा कर दी गई कि सिर्फ 12 बजे तक ही कामकाज होगा। इसके बाद काम बंद भी कर दिया गया। ऐसा होते देख वहां मौजूद ग्राहक हंगामा करने लगे। 12 बजे के बाद आने वाले ग्राहक भी लेनदेन नहीं होने के कारण खासे परेशान दिखे और वे भी हंगामे में शामिल हो गए।
ग्राहकों का कहना था कि माह का चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण दो दिन बैंक बंद रहेंगे। सहालग का समय होने के कारण लोगों को पैसे की आवश्यकता है। इसके अलावा व्यापारियों और आम लोगों को भी बैंक के मार्फत लेनदेन करना पड़ता है। बैंक में कामकाज बीच में रोक देने और अगले दो दिन बैंक बंद रहने की स्थिति में ग्राहकों की परेशानी होगी।
विज्ञापन
हो हल्ला मचने पर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस पहुंची तो हंगामा करने वाले जा चुके थे। शाखा प्रबंधक सूरज प्रकाश का कहना है कि उरई में विभागीय मीटिंग होने के कारण ही 12 बजे तक ही कामकाज होने का नोटिस चस्पा किया था, जिस पर कुछ ही ग्राहकों ने हो हल्ला किया था। पुलिस का भी कहना है कि मौके पर न कोई हंगामा मिला और न ही किसी तरह की तहरीर ही मिली है।