Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR against an unidentified truck driver

Jalaun News: अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 28 Nov 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
FIR against an unidentified truck driver
आटा। कालपी-राठ मार्ग पर सुरहेती गांव के पास हुए हादसे में 20 वर्षीय मजदूर ज्ञानेंद्र की मौत के मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्राथमिकी मृतक के पिता संतराम की तहरीर पर दर्ज हुई है। वहीं, हादसे के बाद भी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं लगने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, चंडौत पुल से काशीखेड़ा तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। निर्माण के चलते सड़क का एक हिस्सा खोद दिया गया है। इससे मार्ग संकरा हो गया है और दोपहिया व छोटे चारपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद भारी वाहन लगातार गुजर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाए और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हो।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक का पीछा कर रहे बाइक सवारों को भी चालक ने टक्कर मार दी थी। इसमें चार से पांच युवक मामूली रूप से घायल हुए थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चार घंटे तक जाम लगाकर विरोध जताया था।
अब उन्होंने सड़क किनारे प्रत्येक तीन किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है, ताकि तेज रफ्तार और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा सके। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई है।


एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को बुलाकर सड़क चौड़ीकरण के संबंध में बातचीत की गई है। जल्द ही चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा मार्ग पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed