Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four injured in collision between two bikes

Jalaun News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल

Sat, 28 Nov 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four injured in collision between two bikes
जालौन। बंगरा रोड पर छिरिया और कमसेरा गांव के बीच शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कैलोर निवासी राहुल अपनी पत्नी रूपाली के साथ बंगरा से जालौन की ओर आ रहे थे। वहीं, गिगोरा निवासी आशीष और रामहेतपुरा निवासी रोहित जालौन से बंगरा की ओर जा रहे थे। छिरिया और कमसेरा के बीच दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में चारों लोग बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----

गाय बांधकर लौट रहे युवक पर हंसिया से हमला, प्राथमिकी दर्ज

जालौन। रंजिश के चलते गाय बांधकर घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट की गई। इस दौरान उस पर हंसिया से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी धरमजीत उर्फ पन्नी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह पशुवाड़े में गाय बांधकर घर लौट रहा था। रास्ते में राजू और अजय के घर के बाहर पहुंचा तो दोनों ने रंजिश के चलते उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

इसी दौरान एक आरोपी ने हंसिया से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर उसकी पत्नी मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed