फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   मिलावटी शराब मिलने पर नपेंगे सेल्समैन

मिलावटी शराब मिलने पर नपेंगे सेल्समैन

Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी शराब मिलने पर नपेंगे सेल्समैन
जालौन। गांव हो या शहर कहीं भी मिलावटी शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं इस तरह की जानकारी हो तो सेल्समैन पुलिस को अवगत कराएं। मिलावटखोरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश उपजिलाधिकारी ने पुलिस व आबकारी विभाग के साथ शराब के ठेकेदारों व सेल्समैनों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालत में सरकारी शराब की दुकानों पर मिलावटी शराब नहीं बिकनी चाहिए। यदि शिकायत मिलती है तो वह स्वयं छापामारी करेंगे। आबकारी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास ने सेल्समैनों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने पहचान पत्र विभाग से बनवा लें। शराब एवं बियर की दुकान पर किसी को भी शराब न पीने दें।
विज्ञापन


यदि शिकायत मिलती है तो सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय पर ही दुकानों का संचालन करें। समय से पहले या बाद में बिक्री कदापि न करें। किसी गांव में बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी जाती है तो वहां के सेल्समैन को भी दोषी माना जाएगा। सीओ संजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक शराब के ठेके पर जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस एवं ठेकेदार का नंबर अवश्य लिखवा दें। साथ ही मूल्य सूची भी चस्पा करें। इस दौरान कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित देशी, अंग्रेजी व बीयर की दुकानों के सेल्समैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed